मोगा -(मनदीप कौर)- पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच Moga Congress Poster War ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। शहर में लगे ‘राजा वड़िंग भगाओ, चन्नी लाओ’ लिखे पोस्टरों ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच नई बहस छेड़ दी है।
इन पोस्टरों में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। पोस्टरों के सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग इसके पीछे की वजह को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/amritsar-pcr-policeman-drunk-car-on-railway-track/
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं। हालांकि, पोस्टरों में लिखे संदेश के कारण कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। कुछ लोग इसे पार्टी के भीतर की राजनीति से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ इसे किसी शरारती तत्व की हरकत मान रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर से मोगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रस्तावित है। ऐसे में इन पोस्टरों के सामने आने से राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया है। फिलहाल पोस्टर लगाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है और मामले को लेकर तरह-तरह की राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं।

