बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज ने गुरुवार को पंजाब बंद का आह्वान किया। बंद के चलते कई जिलों में बाजारों और सड़कों पर प्रदर्शन देखने को मिला।
इसी दौरान अमृतसर के भंडारी पुल पर ड्यूटी कर रहे एंटी-रायट पुलिस (ARP) के एक कांस्टेबल की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर लौटते समय उनकी गर्दन रस्सी में फंस गई, जिससे वे स्कूटर से गिर पड़े और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। वहीं पठानकोट में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय पर ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/jalandhar-protest-dsp-dismiss-demand/

