जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर में आज सुबह कई स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने बच्चों की छुट्टी समय से पहले कर दी। अभिभावकों को तुरंत स्कूल पहुंचने के मैसेज भी भेजे गए।
जानकारी के मुताबिक, आज 5 से 6 स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी मिली। मामला सामने आते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एडीसीपी ने खुद स्कूलों का दौरा कर जांच शुरू करवाई।

बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला
कुछ स्कूलों में बच्चों को एक घंटा पहले ही घर भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरे परिसर की जांच जारी है।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-activa-blast-case/
एक्टिवा ब्लास्ट के बाद बढ़ी सतर्कता
हाल ही में शहर में हुए एक्टिवा ब्लास्ट के बाद प्रशासन पहले से अलर्ट है। इसी कारण किसी भी सूचना को हल्के में नहीं लिया जा रहा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस और साइबर टीम धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

