पंजाब न्यूज -(मनदीप कौर)- पंजाब के अमृतसर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रोन के जरिए आ रही नशे की खेप पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
ASI पर लगे गंभीर आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, भिंडी सैदा थाने में तैनात ASI पर ड्रोन से आई हेरोइन की खेप को खपाने के आरोप लगे हैं। इस मामले में आरोपी ASI को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़े –https://chardapunjabtv.com/campaign-launched-against-drugs/
पहचान और कार्रवाई
आरोपी की पहचान शीशपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जांच जारी
अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

