होशियारपुर:-(मनदीप कौर)- पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब होशियारपुर के नारायण नगर मोहल्ले की एक युवती को स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर 11 लाख 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
शिकायतकर्ता नवीन सियाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने के लिए जालंधर स्थित नॉर्थ स्टार इमिग्रेशन से संपर्क किया था। शिकायत के अनुसार ट्रैवल एजेंट गुरभेज सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह करीब तीन महीने में उनकी बेटी को विदेश भेज देगा।

आरोप है कि एजेंट ने इस काम के लिए उनसे 11.40 लाख रुपये एडवांस लिए, लेकिन पैसे लेने के बाद न तो बेटी को इंग्लैंड भेजा गया और न ही रकम वापस की गई।
शिकायत के बाद एसएसपी होशियारपुर के निर्देश पर मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने ट्रैवल एजेंट गुरभेज सिंह को आरोपी पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

