मोगा -(मनदीप कौर)- पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बधनी कलां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 1 किलो हेरोइन, 2 पिस्टल, 2 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डिप्टी सिंह और आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जिला तरनतारन के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके नेटवर्क और नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े संभावित कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।
1 किलो हेरोइन और 2 पिस्टल के साथ 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Leave a comment
Leave a comment

