जालंधर -(मनदीप कौर)- शहर के Model House इलाके में स्थित Devil Momos के बाहर खाने के ऑर्डर और सर्विस को लेकर ग्राहक और दुकान कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।
जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत ग्राहक द्वारा दिए गए खाने के ऑर्डर को लेकर हुई। ग्राहक का आरोप है कि उसे सही सामान नहीं दिया गया। जब उसने इस संबंध में दुकान कर्मचारियों से सवाल किया तो कथित तौर पर विवाद बढ़ गया।

घटना के दौरान ग्राहक और दुकान संचालकों/कर्मचारियों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब चर्चा में है।
हंगामे की सूचना मिलने पर जांच अधिकारी जगरूप नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। ग्राहक ने दुकान की सर्विस और व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, Model House जैसे व्यस्त बाजार में इस तरह का विवाद होने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि खाने-पीने के आउटलेट्स पर ग्राहकों के साथ बेहतर व्यवहार और शिकायतों का शांतिपूर्ण समाधान होना चाहिए।

