जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर के पठानकोट रोड पर रावाली इलाके में एक तेज रफ्तार ट्राला सड़क किनारे खड़े कैंटर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़ा कैंटर प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान जालंधर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद दुकानदार, राहगीर और पेट्रोल पंप कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर स्थिति प्रभावित हुई।
यह भी पढ़े:-जालंधर में दिखा बंद का असर, बाजारों में बंद रही दुकानें
सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने करीब 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करवाकर रास्ता साफ करवाया।
पुलिस ने शुरू की जांच
प्रारंभिक जांच के अनुसार ट्राला नंबर PB10HV4935 को सुखदीप सिंह पुत्र मेहर सिंह, निवासी दीवाला, लुधियाना चला रहा था। वहीं कैंटर नंबर PB08ER7916 को दिलजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी गली नंबर 1, संजय गांधी नगर, फोकल प्वाइंट, जालंधर चला रहा था।
घटना की जानकारी संबंधित थाना मकसूदां के जांच अधिकारी (IO) योगराज को दी गई। इसके बाद थाना मकसूदां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

