चंडीगढ़ -(मनदीप कौर)- पंजाब में संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक उनके खिलाफ राज्य के दो अलग-अलग जिलों में दो FIR दर्ज की गई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही मामले गैर-जमानती धाराओं में दर्ज हैं, जिससे उनकी गिरफ्तारी की आशंका बनी हुई है।
सूत्रों के अनुसार Punjab Police किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
यह भी पढ़े –
https://chardapunjabtv.com/jalandhar-khurla-kingra-baby-dead-body/
गौरतलब है कि संदीप पाठक हाल ही में राघव चड्ढा के साथ Bharatiya Janata Party में शामिल हुए थे। इससे पहले वे Aam Aadmi Party के प्रमुख रणनीतिकार माने जाते थे और 2022 पंजाब चुनाव में पार्टी की जीत में उनकी अहम भूमिका रही थी।

