पंचकूला -(ब्यूरो रिपोर्ट)- नेशनल हाईवे पर रामगढ़ से पंचकूला की ओर आते समय डंपिंग ग्राउंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार रामगढ़ की तरफ से पंचकूला की ओर आ रहा था। डंपिंग ग्राउंड के नजदीक पहुंचने पर उसकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े:-लुधियाना के पास दर्दनाक हादसा, 3 साल के मासूम की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

