कपूरथला -(मनदीप कौर)- जालंधर के पड़ोसी जिले कपूरथला में 27 नवंबर 2026 को रात 8 बजे Civil Defence की Air Raid और Blackout Mock Exercise आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस और राहत एजेंसियों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

2 मिनट बजेगा Air Raid Warning Siren
मॉक ड्रिल की शुरुआत दो मिनट के Air Raid Warning Siren से होगी। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित इलाकों में नकली Blackout किया जाएगा। इन क्षेत्रों के लोगों से गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने की अपील की जाएगी। हालांकि, जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।
Fire Fighting से लेकर Rescue तक होगी Practice
अभ्यास के दौरान Fire Fighting, Search & Rescue, First Aid और Medical Assistance के साथ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया जाएगा। इसके अलावा Traffic और Crowd Control की तैयारियां भी जांची जाएंगी।
अभ्यास खत्म होने पर दो मिनट का लगातार तेज सायरन ‘All Clear’ Signal के तौर पर बजाया जाएगा।

