कानपुर:-(मनदीप कौर )- जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में किसान नगर-बिठनू मार्ग पर सीढ़ी इटारा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां ट्रेलर और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े:- HRTC बस और कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 1 घायल
ट्रेलर चालक की पहचान नीरज कुमार (40) निवासी औरैया के रूप में हुई है, जबकि पिकअप चालक कुलदीप कुमार अवस्थी (40), निवासी रायपुर, पतारा क्षेत्र बताए गए हैं।
बताया गया कि ट्रेलर विधनू की ओर से किसान नगर की तरफ जा रहा था, जबकि सामने से आ रहे पिकअप से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस कारण हुआ और टक्कर के पीछे क्या परिस्थितियां थीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और मौके की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

