जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब Border Security Force (BSF) हेडक्वार्टर के सामने एक संदिग्ध धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट एक एक्टिवा के पास हुआ, जहां एक युवक संदिग्ध तरीके से पैदल पहुंचा था।
सूत्रों के अनुसार, युवक पीएपी चौक की तरफ से रामा मंडी साइड से आता दिखाई दिया। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। उसने पॉलिथीन में लिपटा एक पैकेट वहां रखा और तुरंत मौके से भाग गया। कुछ ही सेकंड बाद तेज धमाका हो गया।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/sangrur-me-15-saal-ke-kishor-ki-hatya/
प्रारंभिक जांच में इस घटना में Improvised Explosive Device (IED) के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
⚠️ जिम्मेदारी लेने का दावा
घटना के बाद सोशल मीडिया पर Khalistan Liberation Army (KLA) नाम के संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में कहा गया है कि यह हमला “ऑपरेशन नया सवेरा” का हिस्सा है।
पोस्ट में आगे धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कुछ अधिकारियों और उनके परिवारों को निशाना बनाने की बात भी कही गई है। साथ ही भविष्य में और हमलों की चेतावनी दी गई है।
🔍 जांच जारी
सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि संदिग्ध युवक की पहचान की जा सके। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

