जालंधर -(मनदीप कौर)- शहर के बिक्रमपुरा इलाके में घर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना नंबर 3 की पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता राजन पुत्र सुभाष चंद्र ने बताया कि वह बीते दिन अपनी सफेद रंग की एक्टिवा (नंबर: PB08 BY 3396) घर के बाहर खड़ी कर किसी काम से चला गया था। जब वह शाम करीब 7 बजे वापस घर पहुंचा तो उसकी एक्टिवा वहां से गायब थी।
पीड़ित ने पहले अपने स्तर पर आसपास काफी तलाश की, लेकिन एक्टिवा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक मुंह पर रुमाल बांधे व्यक्ति को एक्टिवा लेकर फरार होते हुए देखा गया।
यह भी पढ़े –https://chardapunjabtv.com/ludhiana-neet-paper-leak-protest-punjab-students-demonstration/
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना नंबर 3 की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

