गुरदासपुर -(मनदीप कौर)- बरहामपुर शहर के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक के दौरान अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी घायल हो गई।

डॉक्टरों की बैठक के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की बैठक चल रही थी। इसी दौरान बैठक में मौजूद एक डॉक्टर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से महिला स्वास्थ्य अधिकारी घायल हो गई।
घायल महिला अधिकारी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोली उनके सीने में लगी है।
यह भी पढ़े:-अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: 4 युवक गिरफ्तार, 30-35 किलो हेरोइन और हथियार बरामद
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलने के बाद बरहामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डॉक्टर दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस गोली चलने की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

