गाजियाबाद -(ब्यूरो रिपोर्ट)- उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह सड़क पर ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा और लड़खड़ाता नजर आ रहा है। इसी दौरान वह बाइक समेत सड़क पर गिर जाता है।
बताया जा रहा है कि घटना दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हरमुखपुरी कॉलोनी के गेट नंबर-2 के पास की है। वीडियो सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद गोविंदपुरी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी को अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़े:- Jalandhar News: शराब के ठेके पर लूट, 2 बदमाशों ने कर्मचारी से छीने ₹2 हजार और मोबाइल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी के नशे में होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रहा कर्मचारी किसी अन्य जिले में तैनात बताया जा रहा है। उसकी पहचान और घटना की वास्तविक स्थिति की जांच की जा रही है।

