संगरूर -लहरागागा के गांव डसका में जमीन की वट्ट को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। यहां करीब 39-40 वर्षीय प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे जमीन की सीमा को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है। मामले में डसका निवासी बूटा सिंह को नामजद किया गया है। आरोप है कि 12 बोर राइफल से गोली चलाए जाने के बाद प्रकाश सिंह की मौत हो गई

घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। थाना लहरागागा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

