जालंधर -(मनदीप कौर)- 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक हैदराबाद में आयोजित 11वें ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप में पंजाब पुलिस के खिलाड़ी दिनेश भट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन-2 (110+ किलोग्राम) वर्ग में कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता देशभर की पुलिस टीमों के बीच आयोजित की जा रही है।

दिनेश भट्टी वर्तमान में पंजाब पुलिस के भरगो कैंप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने के साथ-साथ खेलों में भी लगातार मेहनत करते रहे हैं। इसी मेहनत का परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/middookhera-youth-murder-punjab/
जानकारी के अनुसार, दिनेश भट्टी वर्ष 2017 में स्पोर्ट्स कोटा के तहत पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2022 तक उन्होंने पंजाब पुलिस सेंटर स्पोर्ट्स में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद सामान्य पुलिस ड्यूटी निभाते हुए भी उन्होंने खेलों से अपना जुड़ाव नहीं छोड़ा और लगातार अभ्यास जारी रखा। अब हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने पंजाब पुलिस और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
पंजाब पुलिस में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिनेश भट्टी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उनकी इस सफलता पर पुलिस विभाग और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

