जालंधर -(मनदीप कौर)- पीएपी से अमृतसर हाईवे पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जेसी रिजॉर्ट के पास एक टिपर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालक घायल हो गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
खराब बस बनी हादसे की वजह

मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर पर एक खराब बस खड़ी थी, लेकिन उसके पीछे किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा संकेत नहीं लगाया गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे आ रहा टिपर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/phillaur-tehing-road-accident-youth-killed-sister-injured/
चालक घायल, वाहन को भारी नुकसान
टिपर चालक दिलजिंदर सिंह ने बताया कि हादसे में उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, टिपर को भी काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया।
क्रेन की मदद से हटाया गया वाहन
सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से टिपर और खराब बस को हटाकर यातायात को दोबारा सुचारु कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

