अमृतसर -(मनदीप कौर)- नशे और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़े:-ITO सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और इनोवा की जोरदार टक्कर, AAP-BJP के विधायक घायल

पुलिस के अनुसार आरोपियों से 6.311 किलो हेरोइन और 9 अवैध पिस्तौल बरामद हुई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर नशे व अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को आगे बढ़ा रहे थे।
मामले में कैंटोनमेंट और छेहरटा पुलिस स्टेशनों में 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और पूरे सप्लाई चैन का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि नशे और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

