अमृतसर -(मनदीप कौर)- पंजाब के अमृतसर जिले के नारायणगढ़ इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक काली थार गाड़ी के अंदर एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/ludhiana-4-year-old-child-kidnap-case/
पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर से शराब की एक खुली बोतल बरामद हुई। वहीं युवक का मोबाइल फोन बंद मिला। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने रात के समय दोस्तों के साथ शराब पी थी और अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण उसकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के साथ-साथ घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

