PUNJAB -(मनदीप कौर)-सोमवार रात अंबाला-अमृतसर रेल ट्रैक पर IED धमाका हुआ।
यह घटना राजपुरा-शंभू के पास रात करीब 8:30 बजे हुई।
मृतक की पहचान जगरूप सिंह के रूप में
धमाके के बाद मिले शव की पहचान अब हो गई है।
मृतक की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन जिले के गांव पुंजवार का रहने वाला था।
पुलिस के मुताबिक, उसकी पहचान मौके पर मिले मोबाइल फोन के जरिए की गई।
शरीर को हुआ गंभीर नुकसान
धमाका इतना तेज था कि मृतक के शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा।
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण शरीर का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ।
मौके पर पहुंचीं जांच एजेंसियां
घटना के बाद GRP, RPF और पंजाब पुलिस मौके पर पहुंचीं।
पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
पहले भी मिल चुकी थी धमकी
कुछ दिन पहले रेलवे ट्रैक उड़ाने की धमकी दी गई थी।
गुमनाम ईमेल में 24 अप्रैल को हमले की बात कही गई थी।
सुरक्षा पर उठे सवाल
धमकी के बावजूद धमाका होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
पहले भी हो चुका है रेल ब्लास्ट
23 जनवरी को सरहिंद के खानपुर में भी धमाका हुआ था।
उसमें एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी और लोको पायलट घायल हुआ था।

