जालंधर -(मनदीप कौर)- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जालंधर इकाई में बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी नेता अरविंद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते किए जाने की बात कही गई है।
BJP ने जारी किया निष्कासन पत्र

भाजपा जालंधर शहरी के अध्यक्ष और महासचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अरविंद मिश्रा की गतिविधियों से पार्टी की छवि प्रभावित हो रही थी। पत्र के मुताबिक, पार्टी के कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से भाजपा से निष्कासित किया गया है।
पार्टी ने संबंध खत्म करने की बात कही
जारी पत्र में भाजपा ने यह भी स्पष्ट किया है कि निष्कासन के बाद अरविंद मिश्रा की किसी भी गतिविधि से पार्टी का कोई संबंध नहीं होगा। यानी अब उनके द्वारा की जाने वाली किसी भी राजनीतिक या अन्य गतिविधि को भाजपा की आधिकारिक गतिविधि नहीं माना जाएगा।
जालंधर BJP में चर्चा तेज
अरविंद मिश्रा के निष्कासन की कार्रवाई के बाद जालंधर भाजपा की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से जारी पत्र में निष्कासन के कारण के तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।

