चंडीगढ़ -(मनदीप कौर)- पंजाब में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन बातचीत के लिए पहले हड़ताल खत्म करनी होगी।
भगवंत मान ने कहा कि कर्मचारी परिवार का हिस्सा हैं और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए करना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार हर मसले का हल निकालने के लिए वचनबद्ध है, लेकिन इसके लिए बातचीत का माहौल बनाना जरूरी है।

यह भी पढ़े:- रेहड़ियों को लेकर तहबाजारी चेयरमैन मुकेश सेठी की सख्त चेतावनी, फुटपाथ पर अतिक्रमण किया तो होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों और सरकार के बीच आगे होने वाली बातचीत पर सबकी नजर रहेगी।

