जालंधर -(मनदीप कौर)- बैंक ऑफ बड़ौदा की मॉडल टाउन शाखा में बैंक का 119वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रबंधक दिनेश ग्रोवर ने किया। इस अवसर पर शाखा के कर्मचारियों और ग्राहकों ने मिलकर बैंक की उपलब्धियों का जश्न मनाया।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/phillaur-youth-death-overdose-mao-sahib/
समारोह में बैंक के कर्मचारी भूपन जोशी, गुरविंदर पाल सिंह कांग, मनप्रीत कौर, कनिका, गुरवीर कौर और रमन सहित बैंक के पूर्व कर्मचारी एवं सम्मानित ग्राहक भी मौजूद रहे। सभी ने बैंक की 119 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर खुशी व्यक्त की।
शाखा प्रबंधक दिनेश ग्रोवर ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी ग्राहकों और अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बैंक की सफलता का सबसे बड़ा आधार ग्राहकों का विश्वास और सहयोग है। उन्होंने बैंक की आधुनिक बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न ऋण योजनाओं और केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य ग्राहकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और बेहतर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

