लुधियाना -(मनदीप कौर)- लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में 4 साल के मासूम बच्चे के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित मां मोनालिका ने आरोप लगाया है कि उसके पति, ससुराल पक्ष और कुछ अन्य लोगों ने मार्शल आर्ट क्लास से बच्चे को जबरन अपने साथ ले लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई बताई जा रही है।
यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/punjab-rajasthan-border-encounter-five-criminals-arrested/
मां के अनुसार, परिवार के बीच पहले से कोर्ट में मामला चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी बच्चे को ले जाने की कोशिश कर चुके हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपने बेटे को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।

