चंडीगढ़ -(मनदीप कौर)- चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। देर शाम एक्टिवा पर सवार तीन अज्ञात बदमाश मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचे और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-new-dashmesh-nagar-firing-one-dead-one-serious-police-investigation/
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। सूत्रों के मुताबिक मामले को रंगदारी और पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर संचालकों को पहले भी धमकियां मिलने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल के नजदीक पुलिस की मौजूदगी होने के बावजूद हमलावर आसानी से फरार होने में सफल रहे। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

