बटाला -(मनदीप कौर )- पंजाब के बटाला से बड़ी खबर सामने आई है। देर रात भाजपा जिला प्रधान हरसिमरण सिंह हीरा की कार पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, हरसिमरण सिंह हीरा अपनी पार्टी के एक नेता से मिलने लेबर कॉलोनी पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनकी इनोवा कार के पिछले टायर के पास पेट्रोल बम लगा दिया। कुछ ही देर बाद जोरदार धमाका हुआ और कार का टायर फट गया।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-succhi-pind-firing-youth-shot-news/
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और भाजपा नेता सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
भाजपा नेता ने इस घटना के बाद पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

