पंजाब -(मनदीप कौर)- पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों को लेकर आज बड़ा ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनाव तारीखों की घोषणा किए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब सरकार ने नगर निगम और नगर परिषद चुनावों की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि राज्य में 9 नगर निगम और 102 नगर परिषदों के लिए चुनाव करवाए जाने हैं।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/ludhiana-father-shot-son-dead-case-hindi/
फिलहाल कई नगर निगम और नगर परिषदों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। नगर परिषदों का जिम्मा एसडीएम को जबकि नगर निगमों का चार्ज कमिश्नरों को सौंपा गया है।
जानकारी के मुताबिक, सरकार मई के अंत तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करना चाहती है। इसके बाद पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियां भी तेज हो सकती हैं।
राजनीतिक दलों ने भी चुनावी गतिविधियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं और जल्द ही राज्य में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म होने की संभावना है।

