पंजाब -(मनदीप कौर)- सोमवार रात अंबाला-अमृतसर रेल लाइन पर जोरदार धमाका हुआ। यह ब्लास्ट राजपुरा-शंभू रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ।
धमाके के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया।
मौके पर पहुंचीं जांच एजेंसियां
घटना की सूचना मिलते ही GRP, RPF और पंजाब पुलिस मौके पर पहुंच गईं।
पूरे इलाके को घेर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि यह IED धमाका हो सकता है।
यह भी पढ़े –https://chardapunjabtv.com/batala-firing-2-dead-1-injured-bhoma-village-gurdaspur/
पास में मिला अज्ञात शव
धमाके के बाद घटनास्थल के पास एक शव मिला।
शव की हालत बहुत खराब थी और पहचान करना मुश्किल है।
पुलिस अब शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पहले भी मिली थी धमकी
कुछ दिन पहले रेलवे ट्रैक को उड़ाने की धमकी दी गई थी।
यह धमकी एक गुमनाम ईमेल के जरिए भेजी गई थी।
ईमेल में 24 अप्रैल को अंबाला से दिल्ली रूट पर हमले की बात कही गई थी।
इसके अलावा लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और फिरोजपुर का भी जिक्र था।
सुरक्षा पर उठे सवाल
अब इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि अगर पहले ही सख्ती होती, तो हादसा टल सकता था।
पहले भी हो चुका है धमाका
इस साल यह दूसरा बड़ा रेल धमाका है।
23 जनवरी को सरहिंद के खानपुर में भी ब्लास्ट हुआ था।
उस हादसे में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी।
लोको पायलट भी घायल हुआ था।

