नई दिल्ली -(मनदीप कौर)– करोल बाग इलाके में शुक्रवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति पर कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह घटना सुबह करीब 2:30 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो आनंद पर्वत का रहने वाला है।
यह भी पढ़े :-https://chardapunjabtv.com/lawrence-of-punjab-web-series-controversy/
घायल को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सुबह 3:55 बजे पुलिस को MLC कॉल मिली।
पीड़ित फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है और उसने हमलावरों के बारे में कुछ अहम जानकारी पुलिस को दी है।
घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम को 2 खाली कारतूस और 1 जिंदा कारतूस मिला है, जिससे पता चलता है कि कुल 3 राउंड फायरिंग की गई थी।
पुलिस ने हत्या की कोशिश (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

