बठिंडा:-(मनदीप कौर )- पंजाब के बठिंडा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक फैक्ट्री के क्वार्टर में रह रही नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक लड़की की पहचान अमनदीप कौर, पुत्री गुरमीत सिंह, निवासी बिलासपुर (मोगा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपनी मां के साथ पिछले कुछ वर्षों से बठिंडा के एक फैक्ट्री क्वार्टर में रह रही थी।
यह भी पढ़े –https://chardapunjabtv.com/jalandhar-road-accident-vansh-death-truck/
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतका की मां बलजीत कौर पिछले 3-4 सालों से बिहार निवासी संजय के साथ उक्त फैक्ट्री में रह रही थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

