जालंधर -(मनदीप कौर )-जालंधर के बावा खे़ल स्थित राज नगर इलाके में पुलिस और एक्साइज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी रेड को अंजाम दिया है। इस दौरान अब तक करीब 50-60 पेटियां अवैध शराब बरामद की जा चुकी हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरा अवैध कारोबार राजू चौहान नामक व्यक्ति के नाम पर चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के 4-5 मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/one-year-since-the-pahalgam-terror-attack-the/
इस कार्रवाई के दौरान एसीपी जालंधर, थाना बस्ती बावा खे़ल के एसएचओ और एक्साइज इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल रेड की कार्रवाई लगातार जारी है और और भी बरामदगी की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी राजू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

