
चंडीगढ़-(Mandeep kaur)- पंजाब सरकार ने वैसाखी के मौके पर बेअदबी से जुड़े सख्त कानून को विधानसभा में पास कर दिया है। यह बिल राज्य में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामलों पर कड़ी सजा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया है।
विधानसभा में पारित होने के बाद अब इस बिल को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है। अभी तक इस बिल पर राज्यपाल की ओर से कोई आपत्ति या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के जरिए साझा की है। उन्होंने बताया कि सरकार बेअदबी के मामलों में सख्त कानून लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सरकार का मानना है कि इस बिल के लागू होने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मामलों पर रोक लगेगी और दोषियों को कड़ी सजा मिल सकेगी।
अब सबकी नजरें राज्यपाल के फैसले पर टिकी हैं। उनके हस्ताक्षर के बाद यह बिल कानून का रूप ले लेगा।

