अमृतसर -(मनदीप कौर)- अपराध और ड्रग तस्करी पर लगाम लगाने के लिए अमृतसर पुलिस ने कई इलाकों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया। पुलिस टीमों ने गुजरपुरा, लाल क्वार्टर्स और आसपास के इलाकों में घरों तथा संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली।
डीसीपी हेडक्वार्टर आकाश जैन आईपीएस ने ऑपरेशन का जायजा लेने के लिए मौके का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण कर चल रही कार्रवाई का आकलन किया।

संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की दबिश
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने घरों और संदिग्ध जगहों की तलाशी ली। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, ड्रग तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाई।
यह भी पढ़े -फिरोजपुर में चोरों का आतंक, सरकारी डॉक्टर के घर चोरी; मोटरसाइकिल भी ले गए
अभियान में ADCP सिटी-1 योगेश्वर सिंह गोयरा (PPS), ACP साउथ प्रीतिंदर सिंह सहित संबंधित थानों के SHO और पुलिस टीमें मौजूद रहीं।
अपराध और ड्रग तस्करी पर सख्त निगरानी
पुलिस प्रशासन के अनुसार, ऐसे तलाशी अभियान आपराधिक गतिविधियों और ड्रग तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जारी रहेंगे। हालिया अभियानों में भी अमृतसर पुलिस ने CASO के दौरान संदिग्ध इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी और गिरफ्तारियां की हैं।

