मानसा -(मनदीप कौर)- पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। कस्बा झुनीर के भम्मे खुर्द गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी में छलांग लगा दी। इस घटना में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने तीन बच्चों के साथ गांव में बने पानी के डग के पास पहुंची थी। आरोप है कि उसने पहले बच्चों को पानी में धकेला और इसके बाद खुद भी पानी में छलांग लगा दी।

महिला और दो बच्चों की मौत
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला और दो बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरा बच्चा वहां से भागकर घर पहुंच गया और परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़े:-अमृतसर में नए नियम लागू, रेस्टोरेंट-क्लब की timing तय; DJ और पटाखों पर भी सख्ती
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मानसा के सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही वजह सामने आ सकेगी।

