जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 5 किलो हेरोइन और 1.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक, सीआईए स्टाफ की टीम को नशा तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों संदिग्धों को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद होने का दावा किया गया है।

यह भी पढ़े:-तरनतारन में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, पैर में लगी 2 गोलियां; पिस्तौल और बाइक बरामद
पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान फिल्लौर निवासी दिलप्रीत सिंह और कमलदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों शहर में नशे की सप्लाई करने के लिए आ रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत थाना कैंट में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े उनके नेटवर्क और आगे-पीछे के लिंक की जांच की जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।

