जालंधर -(मनदीप कौर)- आज जालंधर में लोगों को लंबा बिजली कट झेलना पड़ेगा। पावरकॉम (PSPCL) के अनुसार शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी।
जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई क्षेत्रों में पावर कट लगाया जाएगा।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/pradhan-davinder-golla-bhateeje-shampy-batra-kriya-rasam-jalandhar/
ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फीट रोड, रोज पार्क, गांव ढोंगरी, सिकंदरपुर, लैसरीवाल, जगरावां, महिमदपुर, मंधर, मुरादपुर, जमील नगर और खांबड़ा समेत कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा सतनाम अस्पताल, धर्मपुरा, बसंत विहार, मॉडल टाउन, गोले मार्केट और लाडोवाली रोड में भी बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
गर्मी के बीच बिजली कट से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

