जालंधर -(मनदीप कौर)- सिविल अस्पताल के बाहर NHM कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को रोष मार्च निकाला। करीब 500 कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल से कंपनी चौक और फिर प्रेस क्लब चौक तक मार्च करते हुए सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं।
कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर 27 अगस्त से हड़ताल का ऐलान किया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद फिलहाल हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। अब कर्मचारियों की प्रशासन के साथ 2 सितंबर को बैठक प्रस्तावित है।

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के सामने रख रहे हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में समान जिम्मेदारी के अनुसार वेतन मिलना चाहिए और कर्मचारियों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़े:-फिरोजपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बंद कराया कोर्ट परिसर
कर्मचारियों ने Equal Work Equal Pay यानी समान काम के लिए समान वेतन की मांग प्रमुखता से उठाई।
ग्रेच्युटी और रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की मांग
NHM कर्मचारियों ने अपनी मांगों में ग्रेच्युटी का लाभ देने, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने और कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की मांग भी शामिल की है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कर्मचारियों को हर महीने समय पर सैलरी मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
2 सितंबर को प्रशासन के साथ बैठक
कर्मचारियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें बातचीत का भरोसा दिया गया है। इसी के चलते 27 अगस्त से प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया गया है।
अब 2 सितंबर को प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में कर्मचारियों को अपनी मांगों पर सकारात्मक फैसले की उम्मीद है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों का उचित समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी अपना संघर्ष जारी रखने के लिए मजबूर होंगे।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बैठक में उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकाला जाए।

