जालंधर -(मनदीप कौर)- महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर-7 के अधीन आते गढ़ा रोड से सामने आया है, जहां Bikaner Sweets and Baker की दुकान को देर रात चोरों ने निशाना बनाया।
चोर दुकान का शटर उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और तिजोरी से नकदी के साथ-साथ दुकान में लगा DVR भी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की जानकारी दुकान खोलने पहुंचे परिवार के सदस्यों को सुबह मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा मिला शटर
पीड़ित दुकानदार गणेश ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके अपने भाई के साथ घर चले गए थे। सुबह भाई को दुकान खोलने के लिए भेजा गया तो वहां का शटर टूटा हुआ मिला।
यह भी पढ़े:-
दुकान के अंदर सामान https://chardapunjabtv.com/jalandhar-60-gram-heroin-two-illegal-pistols-recovered/बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि तिजोरी से नकदी और DVR गायब था। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
तिजोरी से करीब 92 हजार रुपये चोरी
दुकानदार गणेश के अनुसार चोर तिजोरी से करीब 92 हजार रुपये की नकदी और DVR लेकर फरार हुए हैं। DVR चोरी होने के कारण दुकान में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी चोर अपने साथ ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए फिंगरप्रिंट
जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर पाल के अनुसार उन्हें दुकान में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो सामने आया कि चोर दुकान का शटर उखाड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से फिंगरप्रिंट जुटाकर जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने दुकानदार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज और फोरेंसिक जांच के आधार पर चोरों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

