जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर फुल-ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड का निरीक्षण किया गया और सलामी ली गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया की ओर से ध्वज लहराने की रस्म भी अदा की गई। इस मौके पर हेड क्वार्टर डीसीपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/ludhiana-bike-theft-giaspura-cctv/
समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग, ट्रैफिक, प्रवेश, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न टुकड़ियों की मार्च पास्ट, विद्यार्थियों की मास पीटी और देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद परिवारों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

