नई दिल्ली: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय nationwide bank strike को फिलहाल टाल दिया गया है। United Forum of Bank Unions (UFBU) और Indian Banks’ Association (IBA) के बीच रविवार रात हुई बातचीत के बाद यह फैसला सामने आया।
यह भी पढ़े:- LPU Latest News: 10 दिन के लिए Classes बंद, Mid-Term Exams Postponed; SIT करेगी जांच

बैंक यूनियनों की ओर से लंबे समय से five-day banking week, यानी सभी Saturdays को holiday करने की मांग उठाई जा रही है। रविवार रात हुई बैठक में इसी मुद्दे और अन्य लंबित मांगों पर चर्चा हुई।
अब 28 सितंबर को बैंक खुलेंगे?
प्रस्तावित strike defer होने के बाद 28 सितंबर को बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है। हालांकि, ग्राहकों को अपने बैंक की अलग से जारी सूचना भी देखनी चाहिए।
क्यों होनी थी बैंक हड़ताल?
UFBU ने मुख्य रूप से five-day banking week की मांग को लेकर strike का आह्वान किया था। पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार 28, 29 और 30 सितंबर को strike होनी थी।
अब IBA और UFBU के बीच बातचीत आगे बढ़ने के कारण proposed strike को defer कर दिया गया है। आगे की स्थिति बातचीत और अगले आधिकारिक फैसलों पर निर्भर करेगी।

