जालंधर -(मनदीप कौर )- फिल्लौर में हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर जालंधर की तरफ से लुधियाना जा रहा था। पृथ्वी रिसॉर्ट के सामने हाईवे पर अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाइक सड़क किनारे लगे स्टील बैरियर से जा टकराई, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/sharab-taskar-excise-raid/
हादसे की सूचना मिलने के बाद SSF की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा।
मौके पर पहुंची टीम ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षित स्थान पर रखवाया। वहीं, हादसे की सूचना थाना फिल्लौर की नाइट मुंशी को फोन के माध्यम से दे दी गई।
फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसे लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

