अमृतसर -(मनदीप कौर)- अमृतसर में बीती देर रात एक निहंग की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निहंग शुक्रवार को बाबा बकाला साहिब में आयोजित प्रसिद्ध रक्षाबंधन मेले (रखड़ पुण्णिया) में शामिल होने पहुंचा था। इसके बाद देर रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, निहंग का शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे एक सुनसान जगह से बरामद हुआ। मृतक की छाती पर गोली लगने के कई निशान पाए गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े:-Jalandhar में 10 दिन चलेगा ‘Clean Punjab Mission’, सड़कों की सफाई के साथ कचरा फेंकने वालों पर सख्ती
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि निहंग की हत्या किस वजह से की गई और वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं। आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा हो सकेगा।

