चंडीगढ़ -(मनदीप कौर)- चंडीगढ़: पंजाब में बड़ी आतंकी घटना की साजिश रचे जाने की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने पंजाब में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बनाई है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
धार्मिक एवं संवेदनशील स्थानों पर हमला करने और राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने की साजिश के आरोप में शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ 12 मामले दर्ज किए गए हैं और 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हथियार तस्करी नेटवर्क का भी भंडाफोड़
पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए हैं।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/share-market-today-24-august-2026/
डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में मौजूद एक आका के संपर्क में था और पंजाब में आगे अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए सीमा पार से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहा था।
दो ऑपरेटिव की पहचान सामने आई
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन के हवेलियां गांव निवासी इकबाल सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह और गुलजार सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आतंकी साजिश के तहत खासा छावनी और बेस के पास बूढ़ा ठेह की रेकी की गई थी। खासा छावनी में कुछ समय पहले धमाका होने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है।
सुरक्षा एजेंसियों ने इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

