जालंधर -(मनदीप कौर)- सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित Royal Hotel के कमरे से एक 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल कर्मचारियों ने घटना की सूचना थाना-3 पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जांच में युवती की पहचान लुधियाना निवासी युवती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर 102 में ठहरी हुई थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे होटल कर्मचारियों ने उसे कमरे में मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/jalandhar-road-rage-dispute-firing-blinkit-delivery-boy/
पुलिस के अनुसार, युवती एक युवक से मिलने के लिए होटल आती थी। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस भी मिला, जो खाली था। कमरे की स्थिति अस्त-व्यस्त बताई जा रही है और सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ था।
पुलिस होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में सामने आया है कि युवती से मिलने के लिए चिंटू नामक युवक लगातार दो दिनों से होटल में आ रहा था। बताया जा रहा है कि वह दिन में करीब 2 से 3 घंटे युवती के साथ कमरे में रुकता था और बाद में वहां से चला जाता था।
पुलिस युवक समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

