जालंधर -(मनदीप कौर)- शहर के आबादपुरा इलाके में मंगलवार सुबह एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक फायर टेंडर की मदद से आग पर जल्द ही काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/jalandhar-basti-adda-chowk-activa-fire/
दमकल विभाग के कर्मचारी नरेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7:20 बजे आबादपुरा में ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
दमकल विभाग के अनुसार, इस घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के दौरान कुछ समय के लिए इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

