नई दिल्ली -(मनदीप कौर )- NEET पेपर लीक विवाद और लगातार बढ़ते छात्र आंदोलनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है ।
पिछले कई दिनों से देशभर में छात्र संगठन और विभिन्न राजनीतिक दल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर संसद से लेकर सड़कों तक विरोध प्रदर्शन जारी थे।
यह भी पढ़े :- https://chardapunjabtv.com/neet-paper-leak-sanshodhan-vidheyak-10-saal-jail-10-crore-jurmana/
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि केंद्र सरकार शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी किसे सौंपती है और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल सरकार की ओर से नए शिक्षा मंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

