पंजाब -(मनदीप कौर)- CJP के धरने को लेकर पंजाबी गायक बाब्बू मान का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि “पंजाब ने ठेका नहीं लिया लड़ने का।”
बाब्बू मान ने अपने बयान में सवाल उठाते हुए कहा, “क्या किसान आंदोलन के दौरान अभिजीत दीपिके पंजाब आए थे? , तो अब पंजाब उनके आंदोलन के लिए क्यों खड़ा हो?”
उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहले 1947 का विभाजन पंजाब ने झेला और इसके बाद 1984 की त्रासदी का दर्द भी पंजाब ने सहा। इसके अलावा पंजाब के कई नौजवान सिस्टम के खिलाफ खड़े रहे, लेकिन उस समय पूरे देश से पंजाब को वैसा समर्थन नहीं मिला।
बाब्बू मान ने कहा कि जब पंजाब ने अपने कठिन दौर में संघर्ष किया, तब बहुत कम लोग उसके साथ खड़े हुए। ऐसे में अब हर आंदोलन में पंजाब से आगे आने की उम्मीद करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि “पंजाब के पास भी अपना दिमाग है और अब हम भी सियासी लोगों की तरह सोच-समझकर फैसला करेंगे कि किस मुद्दे पर किसका साथ देना है।”
बाब्बू मान का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

