लुधियाना -(मनदीप कौर)- लुधियाना के न्यू अगर नगर इलाके में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के बाद रिटायर्ड फौजी पिता ने अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के कुछ मिनट बाद आरोपी पिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक गੁਰशरण सिंह उर्फ गिन्नी अपने पिता सुरिंदर सिंह के साथ रहता था। दोनों के बीच काफी समय से दूसरी शादी को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद सुरिंदर सिंह किसी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन बेटा इसका विरोध करता था।
यह भी पढ़े:-
रविवार रात दोनों के बीच फिर बहस हुई। गुस्से में आए पिता ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से बेटे पर फायरिंग कर दी। घायल बेटा जान बचाने के लिए गली में भागा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी पिता ने पीछा कर उस पर कई गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद सुरिंदर सिंह घर लौटा और जहरीला पदार्थ निगल लिया। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की दो बहनें विदेश में रहती हैं, जबकि उनकी मां की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

